Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
योगी के लिए देश और कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण अहम : आदित्यनाथ
amrawati, Appeasement is important,Adityanath

अमरावती । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अचलपुर में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि भगवा वस्त्र पहनने वाले योगी के लिए देश पहले है। वहीं सत्ता के लालच में कांग्रेस तुष्टीकरण को अहमियत देती है। उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के झारखंड की एक चुनावी सभा में दिए गए उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कई साधु अब राजनीति में आ गए हैं और गेरुआ कपड़े पहनकर समाज में नफरत फैला रहे हैं।

 

महाराष्ट्र के अचलपुर में मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, "मैं एक योगी हूं और एक योगी के लिए देश पहले होता है। खरगे जी, आपके लिए कांग्रेस का तुष्टिकरण सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष मेरे बारे में नकारात्मक बातें कर रहे हैं। मेरे नेता प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी देश पहले है, लेकिन आपके लिए कांग्रेस का तुष्टिकरण सबसे पहले आता है। योगी ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे का गांव एक समय हैदराबाद के निजाम के अधीन था। जब भारत अंग्रेजों के अधीन था, तो कांग्रेस का नेतृत्व मुस्लिम लीग के साथ खड़ा था और उसी दौरान मुस्लिम लीग और निजाम के रजाकारों ने हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा। इसी आग में मल्लिकार्जुन खरगे का गांव भी जलाया गया था, जिसमें उनकी मां, बहन और परिवार के लोग मारे गए थे।

 

योगी ने कहा कि खरगे अपने परिवार के बलिदान के बारे में कभी कुछ नहीं कहते, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर ये बात कहेंगे तो मुस्लिम वोटों में खिसकाव हो जाएगा, लेकिन वह अपने जीवन के अनुभव से सीखें कि बटेंगे तो कटेंगे। यही सच्चाई है, इसे स्वीकारें और देश को भी चेताएं

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.