Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शरद पवार की बैठक अनधिकृत असली राकांपा हमारे साथ: प्रफुल्ल पटेल
mumbai, Sharad Pawar, Praful Patel

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बुलाई गई शरद पवार की पार्टी की बैठक अनधिकृत थी। असली राकांपा उनके साथ है। उन्होंने चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में सूचित कर दिया है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार को किसी को भी निलंबित करने का अधिकार ही नहीं है।

 

प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि 30 जून को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आवास पर राकांपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मेरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुनाव किया । इसके बाद सभी विधायकों ने अजीत पवार को विधायक दल का नेता चुना। इसी तरह विधानसभा में अनिल पाटिल को और विधान परिषद में अमोल मिटकरी को चीफ व्हिप नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैंने इसकी जानकारी चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया था। इसके बाद हमने चुनाव आयोग को जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के प्रतिज्ञापत्र भी सौंपे हैं। इसके बाद जयंत पाटिल पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं रहे लेकिन जयंत पाटिल ने नौ विधायकों को अपात्र करने की याचिका दाखिल की है। इसका कोई अर्थ ही नहीं है। जब मामला चुनाव आयोग के पास है तो जब तक इसका निर्णय नहीं आ जाता, तब तक किसी को फिर से कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।

 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कोई भी पार्टी नियमों के अनुसार चलती है। राकांपा में पिछले कई वर्षों से संगठनात्मक चुनाव नहीं हुआ है। साथ ही पदों पर मनोनीत किया जाता रहा है। किसी भी राजनीतिक पार्टी में पदाधिकारियों का चुनाव होना चाहिए, मनोनीत नहीं किया जाना चाहिए। अब मामला चुनाव आयोग के पास है। चुनाव आयोग नियमों के आधार पर निर्णय करने वाला है।

MadhyaBharat 7 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.