Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
गौतम गंभीर के बाद अब जयंत सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
new delhi,  Gautam Gambhir,  Jayant Sinha

नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा का चुनाव लड़ने के इनकार किया है। सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उन्हें चुनावी दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। इससे पहले दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जयंत सिन्हा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चुनावी दायित्वों से मुक्त करने अपील की है ताकि मैं भारत और दुनिया में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर फोकस कर सकूं। हालांकि मैं पार्टी के आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों पर काम करता रहूंगा। सिन्हा ने लिखा, मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे बीते 10 वर्षों तक हजारीबाग के लोगों की सेवा का मौका मिला। मुझे भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कई अवसर दिए, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

इससे पहले सुबह दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने एक्स पर जानकारी दी कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। गंभीर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि मैं भविष्य में क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।

MadhyaBharat 2 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.