Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चार दिन बाद मानसून पहुंचेगा केरल तट
चार दिन बाद मानसून पहुंचेगा केरल तट

 

कई राज्यों में पारा  हुआ कम 

 

मानसून का इन्तजार ख़त्म हुआ। मानसून केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तट से फिलहाल 100 किमी दूर है। देश में 31 मई मानसून आने की उम्मीद है। दिल्ली में आज से अगले दो-तीन दिनों के अंदर गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन लू नहीं चलेगी। जिससे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान नहीं होना  31 मई तक केरल में पहुंच सकता है मानसून IMD के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा गुरुवार को मालदीव, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गई है। बीते दिनों हुई बारिश बारिश के चलते असम के कई इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने असम में आज फिर भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य में बारिश और बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 7 जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। विभाग के मुताबिक, आज असम-मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर आस-पास के राज्यों में भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जून में पहले 10 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश नहीं होगी। राज्य में आधे जून तक संकट बना रहेगा। प्रदेश के तालाबों में पानी का स्टोरज बहुत कम है। फिलहाल पानी संकट को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 401 टैंकरों से जगह-जगह पानी की सप्लाई की जा रही है। गुरुवार रात से बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है।   जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं  उत्‍तर प्रदेश में अगले कुछ द‍िनों तक मौसम समान्‍य बना रहने की उम्मीद है।  27 मई से 30 मई तक यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में गर्जना के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

MadhyaBharat 27 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.