Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प. बंगाल : 43 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर
kolkata,   Junior doctors, strike

कोलकाता । 43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। शनिवार सुबह से ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन सेवाओं में जूनियर डॉक्टर फिर से काम पर लौट आए। आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में वे अपनी ड्यूटी निभाने लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों की वापसी से इलाज करवाने आए मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।

 

 

 

आरजी कर और अन्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। शनिवार सुबह जिन जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी थी, उन्होंने आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर भवन में पहुंचकर काम संभाला। राज्य के अन्य 25 मेडिकल कॉलेजों में भी जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी में चिकित्सा सेवा में लौट आए हैं। हालांकि फिलहाल ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं दिखी है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल की एक युवा महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या हुई थी। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर न्याय की मांग और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। 

 

 

 

हालांकि, शनिवार से उन्होंने काम पर वापसी कर ली है लेकिन पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर उनका सांकेतिक आंदोलन जारी रहेगा।

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.