Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम की अफवाह
new delhi, Rumor of bomb, Delhi-Pune flight

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन कंपनी विस्तारा की दिल्ली-पुणे रूट की फ्लाइट में शुक्रवार को बम होने की धमकी मिली। इसके मद्देनजर सभी यात्रियों को उनके सामान सहित उतारा गया और एयरपोर्ट के आइसोलेशन-वे में विमान का निरीक्षण किया गया, लेकिन विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के मुताबिक जीएमआर कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली थी। जिस फ्लाइट के अंदर बम की कॉल मिली थी, वह यूके 971 नम्बर की है। यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे दिल्ली से पुणे के लिए रवाना होने वाली थी। उसमें यात्रियों के लगेज को रखा जा चुका था और यात्री भी उसमे सवार हो गए थे कि तभी उसमें बम की अफवाह उड़ी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।

 

 

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जब तक सुरक्षा एजेंसियां मंजूरी नहीं देतीं तब तक विमान को उड़ने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम मंजूरी मिलते ही फ्लाइट पुणे के लिए रवाना होगी। पुणे के लिए करीब 100 से अधिक यात्री सवार हुए थे। फिलहाल एयरपोर्ट पर ही इंतजार कर रहे हैं और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में ही खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

MadhyaBharat 18 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.