Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा की मौलिक ताकत उसके कार्यकर्ता : प्रधानमंत्री
new delhi, BJP

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की मौलिक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी से जुड़े पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक समस्याओं को हल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

 

 

प्रधानमंत्री ने दादर और नागर हवेली और दमन और दीव में आयोजित भाजपा क्षेत्रीय पंचायत परिषद को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की जो मूलभूत शक्ति है, वह उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता एक ऐसा पद है (भाजपा में) जो जीवन भर हमारे साथ रहता है।”

प्रधानमंत्री ने भाजपा के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव को सुझाव दिया कि कैसे संगठन कार्यकर्ताओं की मदद से आप अपनी परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साल भर में हमें 4-5 अवसर ऐसे निकालने चाहिए, जिसमें सरकार के नेतृत्व में, पंचायत के नेतृत्व में पूरे जिले का जन सामान्य उससे जुड़ जाए। प्रधानमंत्री ने सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के बारे में अपडेट साझा करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप सभी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और एक-दूसरे के संपर्क में रहें। दूसरों को बताएं कि आपके जिले में क्या (विकास) हो रहा है और दूसरों के बारे में भी जानें।

 

 

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमारे साथ हजारों की तादाद में जो हमारे पंच, सरपंच और जिला के सदस्य हैं उनका भी अभ्यास वर्क चल रहा है। ये सब हम चुनाव जीतने के लिए नहीं कर कर रहे हैं। ये सब हम इसलिए कर रहे है ताकि 2047 में हम विकसित भारत बना सकें।

 

 

 

प्रधानमंत्री ने देश में गांवों और जिलों के विकास के लिए ‘सामूहिक जिम्मेदारी’ के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हम संगठन, मूल्यों और समर्पण में विश्वास करते हैं और हम सामूहिकता के संस्कारों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं और हमें दी गई जिम्मेदारी के लिए अपनी क्षमता और अपने कौशल को लगातार बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विकास व्यक्तिगत और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर होना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है उससे ज्यादा नींव पर होती है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव जितनी मजबूत होगी, पल-पल लोकतंत्र को हम जीते होंगे। हम जनसमर्थन अधिक से अधिक प्राप्त करेंगे, हम नई बुलंदियों को प्राप्त करेंगे।

 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 30,000 से अधिक जिला पंचायत भवन बनाए गए हैं। पहले 70 हजार करोड़ रुपये का अनुदान मिलता था, आज वह 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। हम 30 हजार से ज्यादा नए जिला पंचायत भवन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने एक बात कही थी 'पीएम विश्वकर्मा योजना'। 13 हजार करोड़ रुपये का एक प्रारंभिक बजट बनाया और पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी। 17 सितंबर को एक बड़ा समारोह करके इस योजना को आगे बढ़ाने वाले हैं। इससे 30 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।।

MadhyaBharat 18 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.