Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विदाई से पहले तेवर दिखाएगा मानसून
dehradoon,Monsoon , departure

देहरादून । उत्तराखंड में मानसून अब अंतिम चरण में है, लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा। प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश होंगे। इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वैसे मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

 

उत्तराखंड में इस बार मानसून की विदाई देरी से होने के आसार हैं। प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून की विदाई की आधिकारिक तिथि 15 सितंबर है। इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। 15 सितंबर तक संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी बचें।

 

चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सलाह

 

भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी से यात्रा करने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें। अचानक पानी बढ़ सकता है। अपनी यात्रा के लिए समय लें, जल्दबाजी न करें।

 

MadhyaBharat 11 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.