Since: 23-09-2009
मास्टरमाइंड जावेद के घर चला बुलडोजर
प्रयागराज में हुई के बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमींदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक कार्रवाई की। 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को तोड़ दिया गे। हालांकि बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। उधर हिंसा मामले में प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए है । इस मौके पर घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आपको बता दें प्रयागराज हिंसा के बाद अब तक 304 दंगाई गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। दंगाइयों ने जुमे की नमाज के बाद हिंसा की थी। जिसके बाद मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ दंगाइयों के घर पहुंचा। पुलिस अटाला, करैली और आसपास के इलाकों में लगातार नजर बनाए हुए है। दंगाइयों की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गायब हैं। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |