Since: 23-09-2009
पू्र्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी 27 सितंबर को जापान के पू्र्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 8 जुलाई को शिंजो आबे का निधन हो गया। जापानी शहर नारा में एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में करीब 6,400 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान पीएम फुमियो किशिदा और शिंजो आबे के करीबी सहयोगियों से भी मुलाकात करेंगे। शिंजो आबे अपने पूरे कार्यकाल में भारत के करीबी सहयोगी रहे। उनका लगातार भारत दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दोस्ती की गवाही देता है। आबे 2006-07 में प्रधानमंत्री बने और भारत का दौरा किया। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान शिंजो आबे तीन बार भारत आए। शिंजो आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समर्पित कर दिया। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे प्रिय दोस्त शिंजो आबे की दुखद मौत से स्तब्ध हूं। मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |