Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेरावल और धोराजी में रैलियों को संबोधित किया
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेरावल और धोराजी में रैलियों को संबोधित किया

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के आगामी 25 वर्ष के सुनहरा भविष्य तय करने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। पीएम  मोदी आज वेरावल में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मछुआरों को सशक्त बनाने के नई नीतियां लाई हैं। प्रधानमंत्री ने मुफ्त घरेलू रसोई गैस कनेक्शन, घर घर नल से जल और आयुष्मान भारत जैसी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।पीएम  मोदी ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश और आम लोगों के विकास के लिए काम किया है। राजकोट जिले के धोराजी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि गुजरात आज सभी क्षेत्रों में फल-फूल रहा है और समय आ गया है कि आने वाले 25 वर्षों में राज्‍य को समृद्ध बनाने के लिए आगे बढ़ा जाए। पीएम मोदी ने कहा कि दो दशक पहले सौराष्‍ट्र क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट होता था, लेकिन भाजपा सरकार के लगातार प्रयासों से नर्मदा नदी का पानी सौराष्‍ट्र पहुंचा, जिससे इस क्षेत्र में पानी की कमी दूर हुई। प्रधानमंत्री ने सौराष्‍ट्र की समृद्धि में सुजलम सुफलम योजना की भूमिका को उजागर किया। उन्‍होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और बुनियादी ढांचा उपलब्‍ध कराकर भाजपा सरकार ने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। प्रधानमंत्री ने विकास को चुनने और आगामी 25 वर्षों में राज्‍य को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए लोगों से भाजपा को वोट देने को कहा।

MadhyaBharat 20 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.