Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
new delhi, Opposition demonstrated , MP

नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में आईएनडीआईए घटक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी और राजद सांसद मनोज झा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। ये लोग दलितों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमने देश को बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन बनाया है।

 

खड़गे ने आगे कहा कि उच्च संवैधानिक पद पर बैठे लोग कहते हैं, ''मैं इस जाति का आदमी हूं, इसलिए मुझे अपमानित कर रहे हैं।'' हमें सदन में नोटिस तक नहीं पढ़ने दिया जाता, तो क्या मैं ये कहूं कि मोदी सरकार दलित को बोलने भी नहीं देती!

 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। इसके लिए हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है। विपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि "लोकतंत्र की हत्या हो गई है। अब विपक्ष को मिलकर लोकतंत्र को पुनर्जीवित करना है।

सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हमें उन लोगों से लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है, जो वर्तमान में सत्ता में हैं। संसद में सुरक्षा चूक मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर दोनों सदन में प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। उसके विरोध में आईएनडीआईए घटक दलों ने आज देशव्यापी प्रदर्शन किया।

MadhyaBharat 22 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.