Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार बंद का मिला-जुला असर कई जिलों में आगजनी
patna, Mixed effect , Bihar bandh

पटना। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मूल निवासी यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा गुरुवार को बिहार बंद का सुबह से मिला-जुला असर दिख रहा है।

हालांकि कई जिलों में इसको लेकर असर भी दिख रहा है । बिहार के शेखपुरा, वैशाली,मुजफ्फरपुर,बेगूसराय पश्चिम चंपारण सहित विभिन्न जिलों में विभिन्न संगठनों एवं युवाओं की टोली द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर रही है।

सभी की मांग है कि सरकार द्वारा यह कार्रवाई की गई है जो उचित नहीं है।मनीष कश्यप पर आरोप था कि तमिलनाडु में हुए बिहार के मजदूरों पर हमले का मन ग्रंथ वीडियो बनाकर कई सोशल साइट पर वायरल किया गया था जो की तथ्यहीन था । सिर्फ वीडियो वायरल कर हैबॉक क्रिएट किया गया था।इसको लेकर मनीष कश्यप के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले बिहार में और तमिलनाडु में दर्ज किया गया है।

पूर्व से भी मनीष कश्यप के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले उनके गृह जिले बेतिया में दर्ज है। साथ ही साथ बिहार के आर्थिक अपराध इकाई में भी मनीष कश्यप के खिलाफ करीब पांच मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। जिसमें एक केस में मनीष कश्यप के घर की कुर्की जब्ती भी हुई थी। उसी दौरान मनीष कश्यप ने बेतिया में आत्मसमर्पण भी कर दिया था।

उसके बाद मनीष कश्यप को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) बेतिया से पटना ले कर चली गई और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद पुनः रिमांड कर पूछताछ की है। अब तक इस तमिलनाडु वायरल वीडियो मामले में बिहार से करीब आधा दर्जन युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तमिलनाडु पुलिस ने बिहार पहुंचकर गिरफ्तारी की है।

पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार किए गए सभी युवकों को तमिलनाडु पुलिस भी विभिन्न कांडों में रिमांड करेगी । इस कार्रवाई के विरोध में 23 मार्च को बिहार बंद का आह्वान विभिन्न संगठनों और युवाओं द्वारा किया गया है।

MadhyaBharat 23 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.