Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आप सत्ता परिवर्तन कीजिये हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह
ranchi, You change power,  Rajnath Singh

रांची । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झामुमो, कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने मंगलवार को रांची के रातू में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शक्तिशाली रॉकेट है, जो झारखंड को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। झारखंड से हमारा आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उन्हाेंने कहा कि दो बार भाजपा को मौका दीजिये। आप सत्ता परिवर्तन कीजिये। हम व्यवस्था परिवर्तन कीजिये।

राजनाथ ने कहा कि 62,000 आदिवासी गांव के लिए हमने अलग योजना बनाई है। हर तरह से चिंता आदिवासियों की चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन जायसवाल तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी जीतेंगे तो सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे कुछ और रहेंगे। इसलिए इनकी मदद कीजिये। इनको फिर से विधानसभा में पहुंचाइये।

झामुमो, कांग्रेस और राजद झारखंड के विकास के तीन ब्रेकर

राजनाथ ने कहा कि जब भी झामुमाे के हाथों पर राज्य गया तब बर्बादी ही हुई। जेएमएम का मतलब जमकर मलाई मारो है। झारखंड के विकास में तीन ब्रेकर झामुमो, कांग्रेस और राजद हैं। बिरसा जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। कुल 62 हजार आदिवासी गांव के लिए अलग से योजना बनाई गई है। सभी तरह से आदिवासियों की चिंता की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि आपने राज्य बनने के बाद से अब तक 13 मुख्यमंत्री बनाये। हमारे एक भी मुख्यमंत्री केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये लेकिन यहां के दो-दो मुख्यमंत्री जेल गये। ये दोनों भाजपा के नहीं थे। 

राजनाथ ने कहा कि भाजपा तेजी से विकास करती है। इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। उन्हाेंने कहा कि झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। साथ ही कहा कि कहां से आते हैं इनके पैसे, ये आपको सोचना चाहिये। जब भी जेएमएम के हाथों में राज्य गया इसकी बर्बादी हुई। आप क्या ऐसे लोगों को फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे।

अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

राजनाथ ने कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है लेकिन जल्दी ही ये तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे। आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनाया जा रहा है। दिल्ली में मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। भाजपा ने ही अलग राज्य बनाया।

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.