Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोदी रूस और यूक्रेन का झगड़ा खत्म करवाएं-अमेरिका
मोदी,व्लादिमीर पुतिन

प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ताकतवर नेता माना जाता है,मोदी दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। दुनिया शांति के लिए भारत की और देश रही है। अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने की पहल करें। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में युद्ध को लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या अभी भी PM मोदी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर इस युद्ध को बंद करवा सकते हैं। इसके जवाब में किर्बी ने यह बात कही।किर्बी ने कहा- मुझे लगता है कि पुतिन अभी भी युद्ध को रोक सकते हैं। इसके लिए PM मोदी जो भी कोशिश करना चाहते हैं, वो उन्हें करना चाहिए। अमेरिका ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जिससे युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो सके और दोनों देशों की दुश्मनी खत्म हो जाए।किर्बी ने PM मोदी के बयान का जिक्र भी किया। दरअसल, मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। किर्बी ने कहा कि मोदी का बयान सिद्धांतों वाला बयान था, उनका मानना ​​​​है कि वो सही हैं और अमेरिका ने उनके बयान का स्वागत किया था और यूरोप ने भी इसे सकारात्मक तरीके से स्वीकार किया था।PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO की मीटिंग के इतर हुई थी। यह बैठक 50 मिनट चली। इस दौरान मोदी ने कहा था, 'आज का युग जंग का नहीं है। हमने फोन पर कई बार इस बारे में बात भी की है कि लोकतंत्र कूटनीति और संवाद से चलता है। हम पिछले कई दशकों से हर पल एक-दूसरे के साथ रहे हैं। आज SCO समिट में भी आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।'किर्बी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए राष्ट्रपति पुतिन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है उसके लिए एकमात्र व्यक्ति जिम्मेदार है, वो पुतिन हैं और वह इसे अभी रोक सकते हैं। इसके बजाय, वह यूक्रेन के पावर प्लांट पर क्रूज मिसाइलें दाग रहें हैं। इससे बिजली जा रही है। लोग परेशान हो रहे हैं और ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं .किर्बी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध को खत्म करने के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- बाइडेन ने ये बातें दर्जनों बार कही हैं। हमें लगता है कि यह युद्ध आज खत्म हो सकता है, खत्म होना भी चाहिए, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन युद्ध खत्म करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम युद्ध के मैदान में यूक्रेन को सफल होने में मदद कर सकें।

 

MadhyaBharat 11 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.