Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
महाराष्ट्र के परभणी में संविधान की प्रति के अपमान पर हिंसा और तनाव
mumbai, Violence and tension, Maharashtra

मुंबई । महाराष्ट्र के परभणि जिले में संविधान की अवमानना करने पर बुधवार सुबह से ही तनाव व्याप्त है। आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी कार्यालय और सैकड़ों वाहनों में तोड़-फोड़ की है। इसे देखते हुए कलेक्टर रघुनाथ गावड़े ने यहां कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है। पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां यहां शांति स्थापित करने का प्रायस कर रही हैं। संविधान के प्रति अवमानना करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कलेक्टर गावड़े ने लोगों से शांति स्थापित करने में मदद करने की अपील की है।

 

दरअसल, परभणि में मंगलवार शाम को एक शख्स ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी गई संविधान की प्रति की अवमानना की थी। इसका विरोध करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों ने परभणि शहर को बंद करने का ऐलान किया था। आज सुबह से आंबेडकर अनुयायियों ने जिंतूर मार्ग, पाथरी मार्ग, वसमत रोड पर विभिन्न स्थानों पर धरना दिया। इस दौरान टायर भी जलाए गए और यातायात रोक दिया गया। शहर की कुछ अन्य सड़कों पर भी यही स्थिति रही, लेकिन दोपहर होते-होते माहौल बिगड़ गया।

 

प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन रोड इलाके में दुकानों के शटर, बोर्ड, दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। सड़कों पर आगजनी के दौरान पुलिस दर्शक की भूमिका में थी। हालांकि, एक गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद आंदोलन के उग्र होने का संकेत मिलते ही पुलिस बल बढ़ा दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और उसे तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ जगहों पर आंसू गैस भी छोड़े। जिला कलेक्टर ने स्थिति को सामान्य करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उसी समय जिलाधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने परभणि में कर्फ्यू लागू कर दिया है। शहर में स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.