Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम मोदी ने आठ हजार करोड रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया
पीएम मोदी ने आठ हजार करोड रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया

 

आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है- पीएम मोदी 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भरूच जिले में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पहले 10वें स्थान पर था, लेकिन आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि पर हम सब को गर्व है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि कोविड महामारी के समय दुनिया ने भारतीय औषधि क्षेत्र की क्षमता और महत्व को समझा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को परास्त करने में भारत का अतुलनीय योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नये भारत में बनी दवाओं का निर्यात आज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। यह उपलब्धि सभी  के सहयोग से ही प्राप्त हो सकी। उन्होंने कहा कि देश के अमृत काल में प्रवेश करने के साथ ही गुजरात के लिए भी स्वर्णकाल शुरू हो गया है। गुजरात देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में गुजरात विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे राज्यों की तुलना में अकेले भरूच में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। मोदी ने अंकलेश्वर में नया हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की। इसके बन जाने से गुजरात निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आदिवासी आबादी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर भी शोक व्यक्त किया और उनकी स्मृतियों को याद किया।प्रधानमंत्री ने जंबूसर में ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने दहेज में कई औद्योगिक पार्कों के साथ डीप सी पाइपलाइन परियोजना की नींव भी रखी, जिनमें भरूच के वालिया, बनासकांठा के अमीरगढ़, दाहोद के चकालिया और छोटा उदयपुर में वानर में चार जनजातीय औद्योगिक पार्क शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने दहेज में एग्रोफूड पार्क, सी-फूड पार्क और एम.एस.एम.ई. पार्क की भी आधारशीला रखी। उन्होंने दहेज में ही आठ सौ टीपीडी के कास्टिक सोडा संयंत्र का भी लोकार्पण किया।पीएम मोदी ने आणंद में एक रैली को भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 10 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.