Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुकेश चंद्रशेखर ने रक्षाबंधन पर गरीब बच्चियों को 30 करोड़ की राशि दान करने की पेशकश
new delhi, Sukesh Chandrashekhar, Raksha Bandhan

नई दिल्ली। 200 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में उसने गरीब बच्चियों के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर 30 करोड़ रुपये दान करने की बात कही है।

सुकेश ने तीन पेज के पत्र में दोनों मंत्रालयों से यह अनुरोध किया है कि रक्षाबंधन के शुभ मौके पर वह आदिवासी, गरीब और दिव्यांग बहनों को सरकार के माध्यम से 30 करोड़ रुपये का डोनेशन देना चाहता है। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आंदोलन चल रहा है, जो बहुत ही गर्व की बात है। देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वह देश की बच्चियों के लिए कुछ करना चाहता है।

 

सुकेश ने अपने पत्र में लिखा है कि वो 30 करोड़ रुपये को स्कॉलरशिप के तौर पर समाज के कमजोर वर्ग की बच्चियों को छोटी सी मदद देना चाहता है और यह फंड डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से उसकी टीम सरकार तक पहुंचाएगी। ये डोनेशन अलग-अलग संस्थाओं और एनजीओ के माध्यम से सरकार के इन दोनों विभागों को दिया जाएगा। साथ ही उसने पत्र में यह भी लिखा है कि यह बहुत छोटा सा सहयोग है। उसने आने वाले समय में सरकार की और मदद करने की बात कही है और पत्र के अंतिम हिस्से में सभी बच्चियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भेजी है।

MadhyaBharat 29 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.