Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन महिला समेत तीन की मौत
dehradoon,Landslides , woman killed

देहरादून । आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन जानलेवा होता जा रहा है। मलबा कब किस पर गिर जाए, किसी को नहीं पता होता। शनिवार को भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मलबे से सभी शव निकालकर कर पुलिस के सुपुर्द किया है। घायलों को अस्पताल भेजा है।

 

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से गढ़कोट में भूस्खलन से एक महिला के दबने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला देवकी देवी (75) पत्नी पूरन चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम गढ़कोट का शव बाहर निकाला। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। जबकि दो लोग खाई में गिर गए थे।

एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है।नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष से झुतिया गांव रामगढ़ के पास कुछ लोगों के नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंसने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर वहां फंसे पांच परिवार के 19 लोगों को सुरक्षित निकाल सनराइज पब्लिक स्कूल तल्ला रामगढ़ में सकुशल पहुंचाया।

अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पनार के पास नदी में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। अपर उप निरीक्षक रवि रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगोत्री राजमार्ग पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। उत्तरकाशी जिला नियंत्रण कक्ष की सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और उक्त पेड़ को किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया।

 

 

MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.