Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक निकालेंगे 'भारत न्याय यात्रा'
new delhi, Rahul Gandhi, Manipur to Mumbai

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस 'भारत न्याय यात्रा' निकालने जा रही है। यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से यह यात्रा शुरू करेंगे और 20 मार्च को मुंबई में यात्रा पूरी करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से 6,200 किलोमीटर की ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू की जाएगी। 14 राज्यों के 85 जिलों से होते हुए 20 मार्च को इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा। पूर्व से पश्चिम तक निकाली जाने वाली यह ‘भारत न्याय यात्रा’ देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए होगी।

 

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति ने राय दी थी कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्य समिति की इच्छा पूरी करने के लिए सहमत हो गए हैं। इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को इंफाल से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

वेणुगोपाल ने कहा कि पहले चरण में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों में लगभग 4,500 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस बार वह 14 राज्यों को कवर करते हुए 6,200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

 

यहां से गुजरेगी भारत न्याय यात्रा

वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

भारत न्याय यात्रा ज्यादातर बस से की जाएगी

जयराम रमेश ने कहा कि भारत न्याय यात्रा ज्यादातर बस से की जाएगी। हालांकि यात्रा के दौरान हर दिन पदयात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही को उठाया थ। लेकिन भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

MadhyaBharat 27 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.