Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप के झटके
mumbai, Earthquake , Hingoli district ,Maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जिला प्रशासन का कहना है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक हिंगोली जिले के वसमत, औंधा नागनाथ और कलमनुरी तहसील के करीब 40 से 50 गांवों में तड़के साढ़े 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली में पांच किलोमीटर गहराई में था।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक जमीन से आवाजें आने लगीं। भूकंप के झटके लगते ही भयभीत ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। पिंपलदारी के बापूराव घोंगड़े ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज सबसे तेज आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों के अनुसार हिंगोली जिले में विशेष रूप से वासमत, कलननुरी और औंधा नागनाथ तहसीलों के गांवों में पिछले आठ-दस वर्ष से जमीन से आवाजें आ रही हैं। प्रशासन का कहना है कि यह आवाजें सूक्ष्म भूमिगत हलचल के कारण आ रही हैं। हिंगोली भूकंप के लिहाज से कम खतरे वाले क्षेत्र जोन-2 में वर्गीकृत है।

 

MadhyaBharat 8 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.