Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर ने मऊ कोर्ट में किया सरेंडर
mau, Mukhtar Ansari

मऊ। पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने बुधवार को यहां के एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे कुछ ही घंटे में जमानत भी मिल गई।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2022 प्रचार के दौरान एक मंच से मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास और छोटे बेटे उमर अंसारी ने भड़काऊ भाषण दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब्बास ने कुछ दिन बाद सरेंडर कर दिया था, जबकि उमर पिछले 19 माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ तीन मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उमर ने बुधवार को गुपचुप तरीके से एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

उमर के वकील लियाकत अली ने बताया कि उस पर 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। दो मुकदमे कोतवाली थाना में और एक दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मऊ के अपर मुख्य न्यायाधीश कोर्ट से जमानत स्वीकार कर ली गई है। दो मुकदमे में जमानत मिली है।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.