Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वाति मालीवाल का बयान लेने पहुंची पुलिस
new delhi,Police arrived, Swati Maliwal

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले अब पुलिस और महिला आयोग हस्ताक्षेप किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मारपीट को लेकर केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को कल उसके समक्ष पेश होने को कहा है। वहीं दिल्ली पुलिस की एक टीम आज स्वाति मालीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची। करीब चार घंटे बाद पुलिस उनके आवास से निकलती हुई दिखाई दी। पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब 1.50 बजे घटना की जानकारी लेने के लिए सांसद के आवास पर गई। उनके साथ महिला पुलिस अधिकारी भी थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम कथित घटना का विवरण इकट्ठा करने के लिए मालीवाल के घर गई थी। मामले में उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को पहले फोन पर फिर पुलिस थाने में मौखिक शिकायत की थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट हुई है। दिल्ली पुलिस ने रोजनामचा में स्वाति मालीवाल की शिकायत दर्ज की थी। इसमें स्वाति ने कहा, “मैं अभी सीएम के घर पर हूं। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार से मुझे बुरी तरह पिटवाया है।”

स्वाति मामले में सिविल लाइन थाने भी गईं थी। वहां से वे यह कहकर लौट आईं कि वे बाद में इसकी शिकायत करेंगी। इसके बाद से स्वाति मालीवाल को सार्वजनिक तौर पर न देखा गया है और न ही उनकी ओर से कोई बयान आया है।

इसी बीच दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा और अन्य सदस्य भी उनसे मिलने की कोशिश में उनके आवास के बाहर पहुंचे। एक चैनल से बातचीत में स्वाति मालीवाल की मां ने बताया कि वे अभी किसी तरह से बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को तलब किया है। इस मामले में महिला आयोग ने 17 मई को सुबह 11 बजे सुनवाई निर्धारित की है।

इसी बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के साथ की गई पत्रकारवार्ता में अरविंद केजरीवाल ने मामले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुछ नहीं कहा। उन्होंने संजय सिंह को मामले में आगे किया। संजय सिंह ने सीधा कोई जवाब न देते हुए सांसद रेवन्ना और मणिपुर का मामला उठाने की कोशिश की।

संजय सिंह ने ही मुख्यमंत्री आवास में स्वाति के साथ दुर्व्यवहार की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संज्ञान में पूरा मामला है। वे बिभव कुमार पर कार्रवाई करेंगे। वहीं कल देर शाम लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ बिभव कुमार भी नजर आए।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि स्पष्ट है कि स्वाति मालीवाल पर हमला खुद अरविंद केजरीवाल के इशारे पर किया गया था। वहीं भाजपा नेता मंजिदर सिंह सिरसा ने यह कह दिया है कि स्वाति मालीवाल को किसी और ने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पिटवाया है। उन्हें यह जानकारी आम आदमी पार्टी के बड़े नेता ने दी है और वे बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ ये बता रहे हैं। सिरसा ने कहा कि अपनी धर्मपत्नी को बचाने की ख़ातिर केजरीवाल अपने निजी सहायक बिभव कुमार के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और न कर सकते हैं। सत्ता राजनीति में आने के बाद जैसा नैतिक पतन अरविन्द केजरीवाल का हुआ है, वैसा आज तक किसी का नहीं हुआ।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.