Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
क्या चीन में वाकय हो रहा तख्ता पलट ? शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट
क्या चीन में वाकय हो रहा तख्ता पलट ? शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट

 

मिलिट्री ऑपरेशन ने आशंकाओं का बाजार गर्म किया 

चीन से तख्तापलट की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।  कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अब सवाल उठाने लगे हैं कि  'क्या वाकय शी जिनपिंग को बीजिंग में नज़रबंद कर लिया गया है? कहा जाता है हाल में जब शी समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने उन्हें पार्टी के सेना के इनचार्ज पद से हटा दिया। इसके बाद देश लौटने पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बीजिंग की सड़कों पर सैन्य वाहन चलने का दावा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में सडकों में ट्रकों को जाते हुए देखा गया।  जिसने तख्ता पलट की कयासों को और मजबूत कर दिया है।  दावा किया जा रहा है की मिलिट्री ने चीन के राष्ट्रपति को हाउस अरेस्ट कर लिया है।  अब तख्तापलट की तैयारी है। जेनिफर जेंग नाम की एक यूजर ने एक विडियो ट्वीट किया है, जिसमें चीनी सेना की गाड़ियां सड़कों पर दिख रही हैं। जेनिफर के मुताबिक, 22 सितंबर को PLA  के वाहन बीजिंग की ओर जा रहे थे। सेना की मूवमेंट बीजिंग के पास हुआनलेई काउंटी से शुरू हुई। वहीं बीजेपी नेता  सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट ने चीन की तख्ता पलट की ख़बरों को हवा दी है।  सोशल मीडिया पर इस समय एक ही सवाल चल रहा है, क्या चीन में तख्तापलट हो चुका है? बहुत से लोग इसकी तुलना पाकिस्तान से करने लगे हैं, जहां आज तक कोई पीएम पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। हालांकि शी के मामले में ऐसा नहीं है। लेकिन चीन में सबकुछ ठीक ठाक तो नहीं चल रहा।  पूरा शहर सेना के पहरे में है। हालांकि कोई भी इस बात की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है कि शी जिनपिंग को वाकई पद से हटाकर नज़रबंद किया गया है या नहीं।

कहा जा रहा है की  चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ और पूर्व चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ  के कहने पर यह पूरा ऐक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिनपिंग के तख्तापलट की तैयारी उनके SCO समिट में रहने के दौरान ही हो गई थी। शी जिनपिंग SCO समिट से जल्दी वापस आ गए थे। उन्होंने वह खाना भी नहीं खाया और न ही  रूस या पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की। वहां से लौटते ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि इनमें से किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। न तो चीन की सरकार ने कोई बयान जारी किया है और न ही वहां की सरकारी मीडिया कोई ख़बर दे रही है।

MadhyaBharat 25 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.