Since: 23-09-2009

  Latest News :
अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा.   एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया.   पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख.   सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली.   आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेंगे नड्डा
shimla, Nadda , flood affected areas

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इन बाढ़ प्रभावित इलाकों का 14 जुलाई को दौरा कर नुकसान का जायजा लेंगे।

गुरुवार को पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेपी नड्डा 14 जुलाई को दिल्ली से चलकर मंडी के कंगनाधार हेलीपैड पर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम के अनुसार नड्डा सबसे पहले मंडी जिले के पंचवक्तत्रा मंदिर जाएंगे। उसके बाद वह मंडी के कई स्थानों का दौरा करेंगे। कुछ समय सर्किट हाऊस मंडी में रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू रवाना हो जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर मार्ग से नड्डा भुंतर एयरपोर्ट जाएंगे। कुल्लू में नड्डा बड़े भूही पंचायत सहित कई स्थानों का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपैड मनाली जाएंगे। आलू ग्राउंड के आसपास वाले इलाकों का जायजा लेने के बाद नड्डा हवाई मार्ग से बिलासपुर रवाना हो जाएंगे।

 

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में 8, 9 और 10 जुलाई को हुई मुसलाधार बारिश से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। तीन दिन में भूस्खलन व बाढ़ की घटनाओं में 25 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर है। मंडी और कुल्लू जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी। मानसून सीजन के दौरान वर्षा जनित हादसों में 80 से ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं 300 के करीब कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह भूस्खलन और जमीन धंसने से लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। राज्य सरकार ने वर्षा से चार हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान जताया है।

MadhyaBharat 13 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.