Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ठाणे जिले में हिंदू नाम से रहने वाली बांग्लादेशी पोर्नस्टार रिया बर्डे गिरफ्तार
mumbai, Bangladeshi pornstar , Thane district

मुंबई । ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में हिंदू नाम से रहने वाली बांग्लादेशी पोर्नस्टार रिया बर्डे को फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में रहने के आरोप में हिल लाईन पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम रिया के भाई और बहन की तलाश कर रही है।

 

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया के बारे में गोपनीय जानकारी उसके ही मित्र प्रशांत मिश्रा ने दी थी। इसके बाद रिया और उसके परिवार के कागजपत्र की तलाश की गई । इसके बाद रिया बर्डे पर झूठे दस्तावेज के आधार पर भारत में रहने के मामले में बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में रिया के अलावा उनकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपित बनाया है।

 

 

 

हिललाइन पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रिया को पॉर्न इंडस्ट्री में आरोही के नाम से भी जाना जाता है। जांच में पता चला कि बांग्लादेश निवासी रिया की मां अंजलि अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां ने अमरावती के रहने वाले अरविंद बर्डे से शादी की, खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया और बाद में अपने और अपने बच्चों के लिए जाली जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जाली दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिकता पासपोर्ट प्राप्त कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की भी तलाश कर रही है। रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक तस्करी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.