Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
up mukhyamantri rajendra shukla

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल रीवा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों तथा अति-गंभीर देखरेख इकाइयों का गहन अवलोकन किया और भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ​निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री स्वयं मरीजों के पास पहुँचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रहे इलाज, दवाओं की उपलब्धता आदि विषय पर चर्चा की। मरीजों द्वारा अधिकांश सेवाओं पर संतोष व्यक्त करने पर उप मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई, साथ ही अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को न केवल उत्कृष्ट चिकित्सा देखभाल मिले, बल्कि उसके साथ सहानभूतिपूर्ण और मानवीय व्यवहार भी किया जाए।
​          ​अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के पश्चात उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज के डीन, अस्पताल अधीक्षक, विभागाध्यक्षों तथा वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने ओपीडी प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। ​समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहे, ताकि मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने की आवश्यकता न पड़े। जांच उपकरण सदैव सुचारू रूप से कार्यशील रहें। तकनीकी खराबी आने पर उसका तत्काल निराकरण कराया जाए। शुक्ल ने निर्देशित किया कि वार्डों, आईसीयू और शौचालयों में स्वच्छता का उच्चतम स्तर बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल संपूर्ण विंध्य अंचल के लिए एक वरदान सिद्ध हो रहा है। निरंतर यह प्रयास है कि इस क्षेत्र के नागरिकों को गंभीर एवं जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बाहर अन्य शहरों की ओर न जाना पड़े। ​उन्होंने कहा कि रीवा में स्वास्थ्य अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आने वाले समय में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में नए विभागों के विस्तार, सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती और नई उन्नत तकनीकों के समावेश पर तेजी से कार्य चल रहा है, ताकि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। ​इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.