Since: 23-09-2009

  Latest News :
नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   चक्रवात अर्नब तट से टकराया, आंध्र-ओडिशा में तेज बारिश और हवाओं का दौर .   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   हरित भोपाल, समृद्ध भोपाल और विकसित भोपाल है मास्टर प्लान ड्रॉफ्ट की कोर थीम.   विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र.   रबी सीजन की तैयारियों को लेकर संभागीय समीक्षा की हुई बैठक.   हम जो कहते हैं,करके भी दिखाते हैं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.   मुख्यमंत्री सायं ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास.   बस्तर जिले में 9 राहत शिविरों में 350 से अधिक प्रभावितों को मिला सुरक्षित आश्रय.  
नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार
sharab

दिल्ली। नागालैंड में अवैध शराब पीने से 19 लोगों की जान चली गई। फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल गुवाहाटी भेजे गए हैं।  राज्य में वर्ष 1990 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बाद भी  घटना ने  प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने  अवैध शराब की लगभग 3,000 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 48 घंटों के भीतर मोकोकचुंग जिले में 8 तथा तुएनसांग जिले में 11 व्यक्तियों की संदिग्ध जहरीली शराब पीने से जान चली गई। पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वेसुप्रा केजो ने  इस पूरे नेटवर्क और मिलावटी शराब के मुख्य स्रोत का पर्दाफाश करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। मौतों के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए जब्त नमूनों को फोरेंसिक विश्लेषण हेतु गुवाहाटी स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है।  जांच टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।अमले में  पुलिस टीम ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 19 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए अपील की है।  बिना पहचान, बिना लेबल या किसी भी संदिग्ध स्रोत से प्राप्त शराब न लें।  यदि शराब सेवन के उपरांत चक्कर आना, आंखों के आगे धुंधलापन छाना, सांस लेने में दिक्कत होना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो  स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

MadhyaBharat 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.