Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने के बाद नीलेश राणे की नाराजगी दूर करने का दावा
mumbai, Nilesh Rane

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण ने पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे की नाराजगी दूर होने का दावा किया है। हालांकि, विजयादशमी के दिन सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले नीलेश राणे ने फिर से राजनीति में सक्रिय के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

नीलेश राणे ने मंगलवार को विजयादशमी के दिन सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, इसलिए वे अब राजनीति में सक्रिय नहीं रहना चाहते। इसके बाद मंत्री रवींद्र चव्हाण आज सुबह नीलेश राणे को साथ लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए। इन तीनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई।

इसके बाद मंत्री रवींद्र चव्हाण और नीलेश राणे संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। रवींद्र चव्हाण ने बताया कि नीलेश राणे के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा था। इसी वजह से नीलेश राणे ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने नीलेश राणे की नाराजगी दूर कर दी है। अब नीलेश राणे पहले की तरह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और पार्टी का काम करते रहेंगे। हालांकि, नीलेश राणे ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

MadhyaBharat 25 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.