Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब में नशे के कारोबार पर नकेल कसेगी आप सरकार : केजरीवाल
new delhi, AAP government ,crack down , drug trade ,Kejriwal

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार पर आप सरकार नकेल कसने की तैयारी में है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बाहर लाना सबसे जरूरी है। आप सरकार इस दिशा में काम कर रही है। पंजाब में अब एक ईमानदार सरकार है। वहां नशा बेचने वालों को कोई संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन पर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत से पंजाब के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नशे के खात्मे के लिए सीनियर पुलिस अफसरों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मान ने आज अपने बयान में कहा कि राज्य के नौजवान नशे से पीड़ित हैं लेकिन वह दोषी नहीं हैं। पहले राज्य में नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद सरकार नौजवानों का पुनर्वास भी कराएगी।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.