Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वर्ल्ड कप : चालू मैच में फिलिस्तीन का समर्थक मैदान में घुसा
ahamdabad, World Cup, Palestine supporter

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को मैच के दौरान एक युवक स्टेडियम से मैदान में जाकर पिच तक पहुंच गया। मैच के दौरान युवक के मैदान में पहुंचने के दौरान भारतीय बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे। युवक ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी गले लगाने की कोशिश की। युवक के मैदान में घुसने से मैच में बाधा पहुंची। बाद में युवक को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया और अहमदाबाद की चांदखेड़ा पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि युवक फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए अपने टीशर्ट पर स्टॉप बॉम्बिंग फिलिस्तीन और रिलीज फिलिस्तीन का स्लोगन लिखे हुए था।

 

पुलिस जांच में पता चला कि पिच तक पहुंचा युवक आस्ट्रेलियन नागरिक है। इसका नाम वेन जॉन्सन बताया गया है। युवक ने फिलिस्तीन फ्लैग वाला मास्क भी पहन रखा था। स्टेडियम में हाजिर सुरक्षा जवानों ने उसे पकड़ा। प्राथमिक जानकारी में यह भी पता चला कि वह विराट कोहली का फैन है और इसी वजह से वह विराट के समीप जाकर गले लगाने की कोशिश की। युवक के पिच तक पहुंचने को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भेदने को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की हाजिरी में युवक रेलिंग कूद कर स्टेडिम में पहुंचा था। स्टेडियम के आसपास 6 हजार पुलिस के जवान और बाहर मिलाकर करीब 10 हजार पुलिसकर्मी मौजूद थे। इन सभी के बावजूद युवक स्टेडियम कूदकर पिच तक पहुंच गया।

MadhyaBharat 19 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.