Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस हमेशा दलितों को गुमराह करती रही : जेपी नड्डा
agra, Congress , JP Nadda

आगरा। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को आगरा में अनुसूचित जाति महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दलितों को गुमराह करती रही। कांग्रेस के नारे हमेशा खण्डित करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार सबको समाहित करने वाले रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की हमेशा उपेक्षा की। यह इतिहास में दर्ज है कि मुंबई से संविधान सभा के चुनाव में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराया था। उन्हें संविधान सभा में आने के लिए बंगाल जाना पड़ा और वे वहां से चुनकर आए।

उन्होंने कहा कि पंचतीर्थ की याद कांग्रेस को क्यों नहीं आई? संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की कांग्रेस द्वारा उपेक्षा की गई, उनका उपहास किया गया, उनके योगदान को हमेशा कम आंका गया। यही कांग्रेस का चरित्र है, यही कांग्रेस का इतिहास है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बाबा साहब का चित्र संसद में लगाने के लिए जगह नहीं मिली। केन्द्र में जनता दल की सरकार आने के बाद बाबा साहब का चित्र लगा। नेहरू ने खुद को भारत रत्न दे दिया। इंदिरा ने खुद कुर्सी पर रहकर भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया।

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को,अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से नहीं देखा। जब उन्होंने देखा तो वोटबैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर देखा। वोट लेने का उपक्रम समझा। समाज से अलग रखकर किस तरह से उनका प्रयोग किया जा सकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां अनुसूचित जाति के भाइयों को अब आरक्षण मिल रहा है और वो सरकारी नौकरियों में आ सकते हैं। आज मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति की दृष्टि से सामाजिक न्याय मंत्रालय का 90 प्रतिशत बजट बढ़ा दिया गया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम सत्ता में भी नहीं थे,तब भी हमने एकात्म मानववाद की दृष्टि से ये कहा था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला नहीं होगा,तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। लबें समय तक कांग्रेस पार्टी ने इस देश का शासन चलाया है। समाज में दलित,शोषित,वंचित,पीड़ित जिसको लोगों ने वोटबैंक की राजनीति से देखने का उपकरण समझा।

भाजपा और भारतीय जनसंघ ने कहा था कि जब तक हम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाकर खड़ा नहीं करेंगे, बराबरी का हाथ नहीं बढ़ाएंगे, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। जब भाजपा ने अंत्योदय का कार्यक्रम चलाया। उस समय कांग्रेस बोलती थी कि ये अंत्योदय क्या होता है?

उन्होंने कहा कि उसी समय हमने कहा था कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारत का उदय होगा, तभी भारतीय समाज आगे बढ़ेगा। लेकिन भाजपा वैचारिक पार्टी है। मोदी ने उसी को आगे बढ़ाते हुए कहा-सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास। जब सबकी चिंता होगी, सबके प्रयास से चिंता होगी, जब सबका विश्वास मिल पाएगा, और जब सब लोग मिलकर साथ आएंगे तभी समाज का विकास होगा।

मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजयंता पाण्डया, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्या, भाजपा के संगठक वी सतीश कुमार और अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी तरूण चुघ विराजमान रहे।

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.