Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है जनता : जयराम रमेश
new delhi, inflation and unemployment, Jairam Ramesh

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। मोदी सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

 

 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि 2018 में जब प्रधानमंत्री मोदी से भारत में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने हमेशा की तरह कोई समस्या होने से इनकार किया था।

 

रमेश ने कहा कि सरकार की ओर से करवाए गए वर्ष 2022-23 के ‘आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण’ (पीएलएफएस) के अनुसार स्व-रोजगार के लिए मजबूर होने वाले लोगों का अनुपात आज 57 फीसदी के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है, जो पांच साल पहले 52 फीसदी था। नियमित रूप से वेतन पाने वाले श्रमिकों का अनुपात 24 फीसदी से गिरकर 21 फीसदी हो गया है, जो मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग में व्याप्त संकट को दर्शाता है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में दिहाड़ी मजदूरों की दैनिक आय भी लगभग 05 फीसदी कम होकर 409 रुपये से अब 388 रुपये रह गई है। इसी अवधि के दौरान विलासिता (लक्जरी) वस्तुओं और कारों की बिक्री बढ़ रही है। यह स्थिति अमीर व गरीब के बीच बढ़ते अंतर को दिखाती है।

 

रमेश ने कहा कि वर्ष 1991 में अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद से अच्छी सैलरी वाली नौकरियों का भारतीयों का सपना 2014 में यूपीए सरकार के जाते ही टूट गया था। उन्होंने दावा किया कि अब आने वाली आईएनडीआईए की सरकार ही इस भयावह स्थिति को बदल सकती है।

MadhyaBharat 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.