Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीनियर डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन अनशन पर
kolkata, Senior doctor, indefinite fast

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पूजा से ठीक पहले चिकित्सा सेवाओं पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सोमवार देर रात 'ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स' ने नए कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके तहत अब वरिष्ठ डॉक्टर भी जूनियर डॉक्टरों के साथ 12 घंटे की रिले भूख हड़ताल करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हर दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अनशन करेंगे। जूनियर डॉक्टरों का अनशन पहले ही धर्मतला में चल रहा है और अब वरिष्ठ डॉक्टरों का साथ मिल जाने से यह आंदोलन और भी मजबूत हो गया है।

 

संगठन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, "हम सात अक्टूबर से अनशन शुरू कर रहे हैं और जब तक सरकार हमारी मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकालती, हम प्रतिदिन 12 घंटे का रिले अनशन करेंगे।" राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों ने भी 12 घंटे का प्रतीकात्मक अनशन किया। इसके बाद कोलकाता में एक रैली निकाली जाएगी जिसमें सभी आंदोलनकारी शामिल होंगे।

 

धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का अनशन 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है। सोमवार को कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी इस अनशन में शामिल होने का निर्णय लिया, जिनमें सभी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। रात में 'ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स' ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, "हम भी इस आंदोलन का हिस्सा बनने को मजबूर हैं।"

 

डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार उनके आंदोलन पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है, बल्कि पुलिस की ज्यादतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और व्यापक हो जाएगा और इसका असर राज्य भर की चिकित्सा सेवाओं पर पड़ेगा।

 

वरिष्ठ डॉक्टरों के इस कदम से पूजा के दौरान चिकित्सा सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की संभावना है, जिससे सबसे अधिक परेशानी गरीबों और जरूरतमंद मरीजों को हो सकती है।

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.