Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फ्री की योजनाओं पर उच्चतम न्यायालय में अहम सुनवाई
फ्री  की योजनाओं पर उच्चतम न्यायालय  में अहम सुनवाई

जटिल बताते हुए तीन जजों की बेंच को मामला सौंप दिया गया 

 

भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा 16 महीने के लंबे कार्यकाल के बाद रिटायर होने जा रहे हैं।  ऐसे समय में राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव के समय  की जाने वाली फ्री  की योजनाओं पर उच्चतम न्यायालय  में अहम सुनवाई हुई। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को  जटिल बताते हुए तीन जजों की बेंच को मामला सौंप दिया है।  । 'इसमें शामिल मुद्दों की जटिलताओं और सुब्रमण्यम बालाजी बनाम तमिलनाडु सरकार में इस अदालत की दो-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा दिए गए फैसले को खारिज करने की प्रार्थना को देखते हुए, हम तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष याचिकाओं के सेट को सूचीबद्ध करते हैं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि एक चुनावी लोकतंत्र में सच्ची शक्ति मतदाताओं के पास होती है। मतदाता पार्टियों और उम्मीदवारों का न्याय करते हैं।' शीर्ष अदालत ने तीन-न्यायाधीशों की पीठ को इस संबंध में अपने 2013 के आदेश की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट को हुई सुनवाई में गुरुवार को राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन को रद्द करने का फैसला किया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि 3 जजों की पीठ 2013 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा करने के लिए याचिकाओं पर विचार करेगी। चुनाव के दौरान 'फ्रीबी कल्चर' पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि देश की भलाई के लिए इस मामले पर बहस की जरूरत है। ऐसे में अब फ्री की रेवाड़ी बाटने पर सुनवाई होगी।  तीन जजों की बेंच के पास यह मामला है। 

MadhyaBharat 26 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.