Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दार्जिलिंग में बड़ी ट्रेन दुर्घटना
kolkata, major train accident , darjeeling

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। एक मालगाड़ी ने सिग्नल पर खड़ी डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। ये ट्रेन सियालदह आ रही थी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं और कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर जोन में हादसा दुखद है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

नॉर्थ फ्रांटियर रेलवे के प्रवक्ता सव्यसाची दे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस सिक्किम के अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के फांसीदेवा में रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में लोको पायलट की भी मौत की खबर है। आशंका है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।

 

टक्कर कितनी जोरदार थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी।

MadhyaBharat 17 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.