Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
sukma, Chhattisgarh, 10 Naxalites killed

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के ऑटोमेटिक एसएलआर, एके-47 सहित अन्य हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।

 

सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम कोरजुगुड़ा, दंतेशपुरम, नागाराम भंडारापदर की ओर रवाना हुई थी। इस दौरान कोरजुगुड़ा व भंडारापदर के जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी के बीच सुरक्षा बल के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर बंदूक सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। 

 

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान कैंप लौट रहे हैं। मारे गए सभी नक्सली उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही उनका पीछा कर नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग की जा रही है।

 

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुखबिर से सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे भेज्जी के जंगल में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों के वापस लौटने के बाद इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.