Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गंगोत्री हाइवे से मध्यप्रदेश के चार तीर्थयात्रियों के शवों को किया गया रेस्क्यू
Uttarakhand, four pilgrims , Madhya Pradesh

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाइवे पर सोननगर पर पहाड़ी खिसकने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गए थे। अब इन सभी शवों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हाइवे पर 3 वाहन फंस गए थे। इनमें कुल 30 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें एयरलिफ्ट किया जा रहा है। बारिश रुकने से वहां पर चौपर पहुंच गया है।

घटना सोमवार देर रात्रि है। गंगनानी और सोननगर के बीच भारी बारिश और मलबा के कारण गंगोत्री हाइवे बंद हो गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाओ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया था। आपदा परिचालन के केन्द्र वर्तमान समय में जनपद उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्खी नाला, हर्षिल के पास बाधित है।

भटवाड़ी से लगभग 15 किमी आगे गगनानी में दोनों ओर से मार्ग बाधित है। उक्त स्थान पर तेज बारिश हो रही थी। रात्रि करीब 08:00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से अचानक मलबा/बोल्डर आने के कारण 3 यात्रा वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। गगनानी में झरने में पानी और पहाड़ी से आए मलबे के कारण मध्यप्रदेश के यात्रियों का वाहन फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस,एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। 3 वाहनों में कुल 30 लोग सवार थे। मौके पर 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इन सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। इन सात घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लगातार बारिश एवं पहाड़ी से मलबा आने के चलते रेस्क्यू कार्य करने में दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन टीमें लगातार रेस्क्यू कार्य में लगीं हुई हैं। सीमा सड़क संगठन हाइवे को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस-होमगार्ड स्थानीय लोगों व बीमारों के मजदूरों द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। सीमा संगठन की टीम भी वहां पहुंचने का प्रयास कर रही है। अब बारिश रुक गई है। सभी मृतकों का रेस्क्यू कर लिया गया है और दो गंभीर घायलों को अब चौपर से लिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाया जाएगा।

घटना का पता चलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने एम्बुलेंस,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस,राजस्व टीम को घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने घटना स्थल पर तेजी के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं भी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित एसडीआरएफ,पुलिस राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 11 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.