Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रांची में करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत
ranchi, Three wedding guests , electric shock

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार रात बारातियों से खचाखच भरी एक बस बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे बारातियों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।

 

बताया गया है कि यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस विद्युत तार के संपर्क में आ गई। मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया।

 

लोगों ने बताया कि बस में 80 से 90 बाराती सवार थे। अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे। करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं। बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई तो वे भी गमगीन हो गए।

 

MadhyaBharat 15 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.