Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
झारखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है: मोदी
new delhi, People of Jharkhand , Modi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद पर तीखा हमला किया और उन पर बड़ी-बड़ी बातें करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

झारखंड में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को नमो एप के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि उनकी पार्टी ने लोगों को "झूठी गारंटी" दी है। उन्होंने कहा, “झारखंड वन व खनिज संपदा से भरपूर क्षेत्र है। समृद्धि के बावजूद यहां विकास का आभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार व झारखंड की अमूल्य प्राकृतिक संपदा की बेतहाशा लूट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां के लोगों को ऐसे ही ठगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वयं ही स्वीकार किया कि उनकी पार्टी ने झूठी गारंटियां दी हैं। खरगे ने कहा,' जितना कर सकते हैं, उतनी ही गारंटी दो।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड इस बार चुनावों में बदलाव करने को संकल्पित हो गया है, इसका सबसे बड़ा कारण तो ये भी है कि जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी ने झारखंड की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल इन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कीं लेकिन आज झारखंड की जनता देख रही है कि इनके ज्यादातर वादे झूठे हैं।

मोदी ने कहा कि राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद केंद्र सरकार अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ राज्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। हम जिस गति से झारखंड में विकास करना चाहते हैं, उसके लिए वहां डबल इंजन सरकार की बहुत जरूरत है।

उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां, भष्टाचारी तो होती ही हैं साथ ही समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार होती हैं। जेएमएम के परिवारवादियों ने कांग्रेस के शाही परिवार से ऐसी गंदी चीजें सीखी हैं, जिसमें उन्हें कुर्सी और खजाना दो ही चीजों की चिंता रहती है, नागरिकों की उन्हें परवाह ही नहीं होती है।

मोदी ने कहा कि पहले तो अमीरों के घर में गैस का सिलेंडर होता था, गरीब तो गैस सिलेंडर के बारे में सोच ही नहीं सकता था। क्योंकि कांग्रेस का स्वभाव अमीरों की खातिरदारी करने का था। भाजपा ने 'उज्जवल योजना' के माध्यम से गरीबों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाया।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने विपक्षी दल जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद, कुशासन से मुक्त कराना है। मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में सिर्फ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है और जहां-जहां दलित, आदिवासी और ओबीसी सबसे ज्यादा हैं और एकजुट हैं, वहां एनडीए सरकारें हैं। इससे कांग्रेस का शाही परिवार गुस्से में है, इसलिए उन्होंने एससी-एसटी-ओबीसी समाज को तोड़ने का फैसला किया है। इसलिए मैं लगातार कह रहा हूं कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

 

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.