Since: 23-09-2009

  Latest News :
केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल करेगा ईडी.   लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर जयप्रकाश गिरफ्तार.   प्रियंका गांधी बोलीं- हमारी सरकार आई तो किसान कर्जमाफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग.   अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा.   एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया.   पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   महापौर के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका खारिज.   मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख.   सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली.   आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 57 सिविल जजों का किया तबादला.   महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में दी दबिश.   सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलटी एक की माौत.   जनता की सेवा के लिए रहें हमेशा तत्पर: हरिचंदन.   नए सत्र से ”न्योता भोजन” योजना बनेगी और अधिक प्रभावी.  
कांग्रेस ने ए राजा के बयान से किया किनारा
new delhi, Congress distanced,A Raja

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने इंडी गठबंधन में उनके सहयोगी द्रमुक नेता ए राजा के भगवान राम और भारत एक राष्ट्र पर की गई टिप्पणियों से किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ए राजा का बयान निंदनीय है।

उल्लेखनीय है कि द्रमुक नेता ने हाल ही में अपने बयान में कहा था कि भारत एक राष्ट्र नहीं है। एक राष्ट्र की एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा होती है। पार्टी नेता ने भगवान राम और भारत माता पर भी टिप्पणी की थी।

ए राजा के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वे उनकी टिप्पणियों से शत प्रतिशत असहमत हैं। वे इस मंच से ऐसे बयान की निंदा करती हैं। उनका मानना है कि राम सबके हैं और सर्वव्यापी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

MadhyaBharat 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.