Since: 23-09-2009
छह दिन के इस अभ्यास को ओमान के तट पर संचालित किया गया
भारतीय नौसेना और ओमान की शाही नौसेना ने द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास नसीम अल बहर में भागीदारी की। इस अभ्यास में भारत के आईएनएस त्रिकंड, समुद्री निगरानी पोत आईएनएस सुमित्रा और समुद्री निगरानी विमान डोरनियर ने हिस्सेदारी की। छह दिन के इस अभ्यास को ओमान के तट पर संचालित किया गया। इसके दौरान जमीनी कार्रवाई, हवाई सीमा की रक्षा और समुद्री निगरानी जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया गया। इन गतिविधियों से दोनों देशों की नौसेना में एक-दूसरे की कार्यशैली और कार्यप्रणालियों की समझ विकसित हुई। दोनों नौसेनाओं ने मैत्रीपूर्ण वातातरण में अभ्यास संपन्न किया। भारतीय नौसेना के पोत त्रिकंड और सुमित्रा तथा ओमान के पोत अल-शिनास और अल-सीब इस अभ्यास में शामिल हुए। नौसेना अभ्यास से भारत और ओमान के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिली है। दोनों देशों के पारंपरिक रूप से प्रगाढ़ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक मूल्य हैं। पहला नौसेना अभ्यास 1993 में संचालित किया गया था। यह वर्ष भारत और ओमान के द्विपक्षीय नौसेना अभ्यासों का 30वां वर्ष है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |