Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केंद्र सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना शुरू की
केंद्र सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना शुरू की

 

मजदूरों को भी पेंशन देने की शुरुआत की जा रही

 

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की है। जिसमे  मजदूरों को भी पेंशन देने की शुरुआत की जा रही है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वृद्धावस्था में पेंशन की सुविधा की गई है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत सरकार मजदूरों को पेंशन की गारंटी देती है, जिसमें रोज सिर्फ 2 रुपये की बचत करके सालाना 36 हजार  रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पीएम श्रम योगी मानधन योजना को शुरू करने पर हितग्राही को हर माह 55 रुपए जमा करने होंगे। 18 साल की उम्र में रोजाना करीब 2 रूपए की बचत करता है तो 60 वर्ष की उम्र के बाद उसे 36000 रुपये पेंशन मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र से इस योजना को शुरू करता है तो उसे हर महीने 200 रुपए जमा करने होंगे। 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलने लगेगी। 60 साल बाद 3000 रुपये प्रति माह यानी 36000 रुपए प्रति वर्ष पेंशन मिलेगी।इस योजना का  लाभ लेने के लिए एक बचत बैंक खाता होना जरूरी है। इसके लिए हितग्राही के पास आधार कार्ड होना चाहिए। व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। मन सर्विस सेंटर  में योजना के लिए नामांकन कराया जाएगा।  इसके लिए श्रमिक सीएससी केंद्र में पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया है। ऑनलाइन भी नामांकन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन करते समय आपको आधार कार्ड, बचत या जन धन बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। टोल फ्री नंबर 18002676888 से पूरी जानकारी ली जा सकती है।

MadhyaBharat 21 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.