Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईसीसी ने जारी किया संशोधित महिला टी20 विश्व कप कार्यक्रम
dubai, ICC releases, T20 World Cup schedule

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार रात आगामी महिला टी-20 विश्व कप के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। दुबई 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले और 20 अक्टूबर को 18 दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी भी करेगा।  

 

 

 

बांग्लादेश के लिए चल रहे राजनीतिक संकट के कारण टूर्नामेंट की मेजबानी करना असंभव हो गया था, जिसके बाद टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

 

 

अन्य मेजबान शहर शारजाह 13 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी करेगा,  यह एकमात्र लीग मैच है जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम दुबई से बाहर खेलेगी। शारजाह 18 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालीफाई करता है, तो वे 17 अक्टूबर को दुबई में पहला सेमीफाइनल खेलेंगे।

 

 

 

समूह पहले की तरह ही बने हुए हैं, जिसमें छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ग्रुप ए में हैं। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है।

 

 

 

प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। आईसीसी ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक रिजर्व दिन तय किया गया है। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे।

 

 

 

संशोधित कार्यक्रम:

 

 

 

3 अक्टूबर गुरुवार बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड शारजाह

 

3 अक्टूबर गुरुवार पाकिस्तान बनाम श्रीलंका शारजाह

 

4 अक्टूबर शुक्रवार दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दुबई

 

4 अक्टूबर शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई

 

5 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड शारजाह

 

5 अक्टूबर शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका शारजाह

 

6 अक्टूबर रविवार भारत बनाम पाकिस्तान दुबई

 

6 अक्टूबर रविवार वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड दुबई

 

7 अक्टूबर सोमवार इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका शारजाह

 

8 अक्टूबर मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड शारजाह

 

9 अक्टूबर बुधवार दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड दुबई

 

9 अक्टूबर बुधवार भारत बनाम श्रीलंका दुबई

 

10 अक्टूबर गुरुवार बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज शारजाह

 

11 अक्टूबर शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दुबई

 

12 अक्टूबर शनिवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका शारजाह

 

12 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दुबई

 

13 अक्टूबर रविवार इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड शारजाह

 

13 अक्टूबर रविवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शारजाह

 

14 अक्टूबर सोमवार पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दुबई

 

15 अक्टूबर मंगलवार इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दुबई

 

17 अक्टूबर गुरुवार सेमीफाइनल 1 दुबई 

 

18 अक्टूबर शुक्रवार सेमीफाइनल 2 शारजाह

 

 20 अक्टूबर रविवार फाइनल दुबई

MadhyaBharat 27 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.