Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केवल वोट के लिए आते हैं मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता गांधी परिवार : अमित शाह
raibareli, trouble, Amit Shah

रायबरेली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को परिवार कहता है लेकिन केवल वोट लेने आता है और मुसीबत में हाल भी नहीं पूछता। अमित शाह ने गांधी परिवार को जमकर घेरा और कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं, रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। मैं उनसे पांच सवाल पूछता हूं कि लोकतंत्र में पांच साल तक यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है ? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी यहां आए हैं ? उन्होंने कहा कि रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुईं। कहाँ गया था गांधी परिवार।

अमित शाह ने कहा एनटीपीसी प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई। यहां गांधी परिवार आया ? बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया ? नाव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया ? तार गिरने से रोपाई कर रही 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है ? 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया ? बहन प्रियंका… ये परिवार है आपका ?

 

अमित शाह ने कहा, ''शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं। आप इतने सालों से वोट दे रहे हो। आपको सांसद निधि से कुछ मिला है ? उन्होंने पूरा खर्चा किया है। अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया ? यह उनके वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।''

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा यह गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपये देंगे। मैं अभी-अभी तेलंगाना से आया हूं। तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपये नहीं दिए।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि रायबरेली का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान देने को तैयार है। कांग्रेस वाले प्रभु श्रीराम मंदिर का विरोध कर रहे हैं जो कि जनता उन्हें कभी माफ़ करनेवाली नहीं है। रायबरेली की जनता से अमित शाह ने कहा कि यह परिवार विकास का अवरोध बना है। इसे हटाइये और हम इसे पूरे प्रदेश का नम्बर एक जिला बनायेंगे। उन्होंने राष्ट्र हित में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने की अपील की।

MadhyaBharat 12 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.