Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव आ सकता है
रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण  वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव आ सकता है

रूस ने यूक्रेन में अमरीका की "सैन्य-जैविक गतिविधियों" की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट बढ़ने से कई दशकों के लिए वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव आ सकता है और नवीकरणीय ऊर्जा का इस्‍तेमाल बढ़ सकता है। वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य पर ऊर्जा एजेंसी की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा संकट के कारण होने वाले दीर्घकालिक बदलावों से अधिक सतत तथा सुरक्षित ऊर्जा व्‍यवस्‍थाओं का चलन तेजी से बढ सकता है।

रूस ने यूक्रेन में अमरीका की "सैन्य-जैविक गतिविधियों" की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की

रूस ने यूक्रेन में अमरीका की "सैन्य-जैविक गतिविधियों" की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूसी संघ के पास मसौदा प्रस्‍ताव के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान के दौरान अमरीकी सैन्य-जैविक गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य और सामग्री प्राप्त हुई है। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के तुरंत बाद रूस ने अमरीका पर जैविक हथियारों के विकास और अनुसंधान के लिए वित्तपोषण का आरोप लगाया था। हालांकि अमरीका और यूक्रेन ने देश में जैविक हथियारों के उत्पादन के लिए किसी भी प्रयोगशाला की मौजूदगी से इनकार किया है।

MadhyaBharat 28 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.