Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लाठीचार्ज मामले में गृहविभाग ने जालना के पुलिस अधीक्षक को जबरन छुट्टी पर भेजा
mumbai, Home Department ,Jalna Superintendent

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने जालना जिले में हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। गृह विभाग ने रविवार को जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को जबरन छुट्टी पर भेजने का आदेश जारी कर दिया है। उधर, लाठी चार्ज के विरोध में मराठा समाज ने रविवार को सुबह से मुंबई सहित कई जिलों में सरकार के विरोध में आंदोलन जारी रखा है। मराठा समाज की मुख्य मांग गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा और जालना पुलिस अधीक्षक का निलंबन है। मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

 

 

राज्यसभा सदस्य छत्रपति उदयन राजे भोसले ने आज मंत्री शंभूराजे देसाई से मुलाकात की और इसके बाद गृहमंत्रालय ने जालना जिले के जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को जबरन छुट्टी पर भेजने का आदेश जारी किया है, जबकि मराठा क्रांति मोर्चा ने तुषार दोशी को तत्काल निलंबित करने की मांग की थी। इसी तरह मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक मनोज जारंगे पाटिल ने इस मामले में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की भी मांग की है।

 

 

मराठा समाज इन्हीं मांगों को लेकर मुंबई, ठाणे, पुणे, लातुर, परभणि, जालना, बीड़ नासिक, धुले, सोलापुर आदि जिलों में आज सुबह से ही आंदोलन कर रहा है। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से आज कई हाईवे जाम कर दिए गए और हाईवे पर वाहनों को जला दिया गया। जालना में शुक्रवार को लाठीचार्ज की घटना के बाद से अब तक तकरीबन 13 एसटी बसें मराठा समाज के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं। इसी वजह से आज एसटी महामंडल ने बहुत कम एसटी बसों को रास्ते पर उतारा है।

 

 

जालना जिले में शुक्रवार शाम को मराठा समाज पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक मनोज जारंगे पाटिल ने बताया कि उनकी पुलिस अधिकारियों से बातचीत हो रही थी, उसी समय पुलिस को फोन आया और पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि जब तक गृहमंत्री इस्तीफा नहीं दे देते और जालना पुलिस अधीक्षक को निलंबित नहीं किया जाता , तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

MadhyaBharat 3 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.