Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
झारखंड में एनडीए की सरकार बनना तय : अमित शाह
giridih,   NDA government , Amit Shah

गिरिडीह I भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है। जिससे तय हो गया कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की ही बनने जा रही है।

 

उन्होंने जनता से इस बार झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे झारखंड का चौतरफा विकास होगा और लोगोंं के जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन झारखंड को एटीएम का जरिया मानते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और साथी दल झारखंड को समृद्ध प्रदेश बनाना चाहते हैं।

 

झारखंड में बंग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही इस संबध में कानून बनाया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का झारखंड में भी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जैसा हाल होने वाला है।

 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी परिवार की चार पीढ़ियां भी अब इसे वापस नहीं ला सकतीं। उन्होंने कहा कि  संसद में वक्फ बोर्ड कानून लाना हमारी सरकार का संकल्प है।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.