Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंजाब में चार कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा
chandigah, Resignation ,cabinet ministers

चंडीगढ़ । दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में बड़ा फेरबदल हो गया है। पंजाब के चार कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। सोमवार को पंजाब में चार नए मंत्री शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लोकसभा चुनाव के बाद से ही चल रही हैं। पंजाब सरकार के तीन साल के यह चौथी बार फेबरबदल होने जा रहा है। 117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं। दिल्ली में हुए बदलाव के बाद पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार तय किया गया है।

रविवार शाम पंजाब के वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम्ह शंकर जिंपा, सूचना, जनसंपर्क, खनन एवं भू विज्ञापन मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान तथा स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पंजाब सरकार ने सभी मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार करते हुए तुरंत प्रभाव से राज्यपाल को भी भेज दिया। इस बीच पंजाब सरकार ने सोमवार की शाम मंत्रिमंडल विस्तार का भी ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल, लुधियाना जिला के अंतर्गत आते साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां, खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोंध तथा जालंधर पश्चिमी सीट से हालही में विधायक बने महिंद्र भगत को मंत्रिमंडल में शामिल करने को निमंत्रण दिया गया है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सोमवार की शाम चार नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कटारिया के पंजाब का राज्यपाल बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमें वह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

MadhyaBharat 22 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.