Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केरल के वायनाड में भूस्खलन से 70 लोगों की मौत
new delhi, 70 people died , landslide in Wayanad

 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि केरल के वायनाड में दुर्भाग्यूपर्ण भूस्खलन की घटना में 70 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि राहतकर्मियों ने मलबे से दो लोगों को जीवत निकाला है और 250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रवाना कर दिया है।  वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें, भारतीय सेना के दो कोलम और दो आईएएफ हेलीकॉप्टरों को बचाव व खोज अभियान में लगा दिया गया है। तीन बेली पुलों के निर्माण के लिए सेना के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के कॉलम तैयार किये गये हैं। एनडीआरएफ, सेना, अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा, पुलिस और स्थानीय आपातकालीन प्रक्रिया टीम के 300 से अधिक बचाव कर्मियों को बचाव और राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। तलाशी और बचाव उपकरणों के साथ एनडीआरएफ की तीन अतिरिक्त टीमें रास्ते में हैं। खोच और बचाव अभियान के लिए डॉग स्कॉवड को तैनात किया गया है।

MadhyaBharat 30 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.